सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली पर मिलता है अनुदान: डीएओ

बांका। मंगलवार को स्थानीय कृषि भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:10 PM (IST)
सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली पर मिलता है अनुदान: डीएओ
सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली पर मिलता है अनुदान: डीएओ

बांका। मंगलवार को स्थानीय कृषि भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर के वैज्ञानिकों के द्वारा सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली के उपयोग एवं इसके महत्व पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 25 किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण सत्र में कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार निराला ने सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली के उपयोग से 60-70 प्रतिशत जल की बचत होने की जानकारी दी। कहा कि इसके उपज में 50 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है। डॉ जावेद ने किसानों को म¨ल्चग तथा संरक्षित खेती की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने ड्रीप ¨सचाई प्रणाली का उपयोग करने की अपील की है। कहा कि ड्रीप ¨सचाई प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म ¨सचाई प्रणाली पर अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग बिहार सरकार के पोर्टल पर ऑनलाईल आवेदन कराना होगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी