वायरल वीडियो मामले में तीन युवक गिरफ्तार

बांका। दो दिन पूर्व देवर के साथ अमरपुर स्थित जेठोर मंदिर पूजा करने आई महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:16 AM (IST)
वायरल वीडियो मामले में तीन युवक गिरफ्तार
वायरल वीडियो मामले में तीन युवक गिरफ्तार

बांका। दो दिन पूर्व देवर के साथ अमरपुर स्थित जेठोर मंदिर पूजा करने आई महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य युवकों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पास के ही गांव की एक महिला अपने देवर के साथ मंदिर पूजा करने आई थी। पूजा कर वापस घर जाने के दौरान सुनसान रास्ते पर करीब आधा दर्जन युवकों ने बाइक रोक दिया। नाम, पता पूछने के बाद महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस घटना का वीडियो बनाकर उसी में से किसी लड़के ने वायरल कर दिया। वहीं, महिला भी छोड़ देने की गुहार युवकों से लगा रही है। लेकिन नशे में धुत्त युवक कुछ नहीं सुन रहे थे। वहीं, महिला का देवर भी रास्ते से हट जाने के लिए बार-बार कह रहा था, लेकिन किसी को रहम नहीं आई। वहीं तीनों युवकों को अमरपुर पुलिस ने बांका टाउन थाना में रखा है।

chat bot
आपका साथी