कटोरिया में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

बांका। घोड़मारा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायत के उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग शुक्रवार को पंचायत के मुखिया से की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:09 PM (IST)
कटोरिया में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
कटोरिया में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

बांका। घोड़मारा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायत के उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग शुक्रवार को पंचायत के मुखिया से की है। इसको लेकर पंचायत के सात वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया मोहन मंडल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने का आवेदन दिया है। इस संबंध में सदस्यों ने बताया है कि उपमुखिया अपने गरिमामय पद का निर्वहन करने में विफल हैं। सभी ने उपमुखिया पर मुख्यमंत्री सात निश्चय निश्चय योजना में मनमानी कर गांवों का चयन करने, वार्ड सदस्यों के साथ योजनाओं में असहयोग करने, वार्ड सदस्यों के साथ कुशल व्यवहार नहीं करने, योजना के वितरण में अनियमितता बरतने, योजनाओं के क्रियान्वयन में हमेशा व्यवधान उत्पन्न करने तथा आजतक वार्ड सदस्यों का एक भी बैठक आयोजित नहीं करने का आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वालों में वार्ड सदस्य लता देवी, रविलाल मरांडी, फूलदेव पंडित, रेणु पंडित, प्रमिला देवी, संजू देवी, महेंद्र यादव आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी