कटोरिया में बाइक से धक्के से बच्ची की मौत

बांका। कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण झूला के पास बाइक दुर्घटना में सलैया निवासी 10 वर्षीय मोनिका कुमारी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Apr 2017 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2017 08:24 PM (IST)
कटोरिया में बाइक से धक्के से बच्ची की मौत
कटोरिया में बाइक से धक्के से बच्ची की मौत

बांका। कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण झूला के पास बाइक दुर्घटना में सलैया निवासी 10 वर्षीय मोनिका कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक भागने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची महुआ चुनकर सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान देवघर की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक चालक के धक्के से बच्ची जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची को परिजनों ने तुरंत रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल बच्ची का शव देवघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी