लूट की योजना बना रहे अपराधी दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार

बांका। लूट की योजना बना रहे एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से दो पिस्टल, दो खोका एवं बा

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jun 2016 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2016 09:25 PM (IST)
लूट की योजना बना रहे अपराधी दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार

बांका। लूट की योजना बना रहे एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से दो पिस्टल, दो खोका एवं बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त शंभू यादव थाना क्षेत्र मोहलियाडीह गांव का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शंभू के साथ दो अन्य बदमाश पप्पू यादव एवं प्रमोद फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलास कर रही है।

एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक अपराधी गिरोह कटोरिया में लूटपाट की योजना बना रहा है। इस सूचना पर कटोरिया पुलिस को अलर्ट किया गया। इसी दौरान कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, सूईया के राजकपूर कुशवाहा एवं अवर निरीक्षक परिक्षीत पासवान की टीम ने शंभू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शंभू गिरोह के द्वारा दौना मोड़ के पास सड़क पर पत्थर लगाकर यात्री वाहनों से लूटपाट करता था। इसी गिरोह के सदस्यों ने छह माह पूर्व भी कटोरिया में एक व्यक्ति से बाइक सहित चालीस हजार की लूटपाट की थी। पुलिस की सक्रियता से उस समय गिरोह के सदस्य इधर-उधर हो गए थे। पुन: शंभू गिरोह के द्वारा लूटपाट की योजना बनाई जा रही थी, पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

chat bot
आपका साथी