उपमुखिया व उपसरपंच बनने की कवायद तेज

बांका। उप मुखिया और उप सरपंच के लिए सम्पर्क अभियान काफी तेज हो गया है। लगभग हर वार्ड में वार्ड सदस्य

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jun 2016 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2016 08:15 PM (IST)
उपमुखिया व उपसरपंच बनने की कवायद तेज

बांका। उप मुखिया और उप सरपंच के लिए सम्पर्क अभियान काफी तेज हो गया है। लगभग हर वार्ड में वार्ड सदस्य और पक्ष के बीच एक दूसरे के समर्थन में आने और उप मुखिया और उप सरपंच बनाने की होड़ लगी है। एक-एक पंचायत में कई कई उम्मीदवार इस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे है। इसके अलावा चांदन प्रमुख के लिए चुनाव की तिथि 28 जून निर्धारित है। इसके लिए भी जोड़ तोड़ का प्रयास किया जा रहा है।

इधर, रविवार को पूर्व प्रमुख पलटन यादव के आवास पर बेलहर विधायक गिरिधारी यादव के समक्ष कुल 13 पंसस सदस्यों ने शान्ति देवी के पक्ष में अपना समर्थन देने का दावा किया है। अगर अंतिम समय तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ तो शान्ति देवी का प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। वही अशोक यादव, रवीश कुमार और संगीता देवी भी इस दावेदारी में शामिल है।

chat bot
आपका साथी