आरएमके में फिर सजेगी ठहाकों की महफिल

बांका। दैनिक जागरण एक बार फिर बांका में ठहाकों की महफिल सजाने जा रही है। मौका होगा अखिल भारतीय हास्य

By Edited By: Publish:Fri, 27 May 2016 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 10:05 PM (IST)
आरएमके में फिर सजेगी ठहाकों की महफिल

बांका। दैनिक जागरण एक बार फिर बांका में ठहाकों की महफिल सजाने जा रही है। मौका होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का। पहली जून की शाम शहर के आरएमके स्कूल मैदान पर इसका आयोजन होगा। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के मशहूर कवि हिस्सा लेंगे। दैनिक जागरण परिवार कई पाटनर्स के साथ इसकी तैयारियों को अंजाम देने में जुटा है।

भागलपुर संस्करण के 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर बांका में लगातार चौथे साल इसका आयोजन हो रहा है। अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में अबकी पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दूबे मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा वीर रस के मशहूर कवि गजेंद्र सोलंकी, डॉ.सुमन दूबे, महेंद्र अजनबी, मंजीत ¨सह, सुरेंद्र यादवेंदु जैसे दिग्गज कवि बांका की महफिल को यादगार बनाएंगे। इस क्षण को यादगार बनाने में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में राजनेता और बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी