अंग रश्मि का लोकार्पण

बांका। साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर अंग रश्मि पत्रिका के चौथे अंक का लोकार्प

By Edited By: Publish:Sat, 26 Dec 2015 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2015 10:01 PM (IST)
अंग रश्मि का लोकार्पण

बांका। साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर अंग रश्मि पत्रिका के चौथे अंक का लोकार्पण खेसर के बीबीएम को¨चग सेंटर में हुआ। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, प्रमुख रामानंद यादव ने दीप जलाकर किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि साहित्य जीवन की आत्मा है। साहित्य क्षेत्र का विकास बेहद ही जरूरी है। उन्होंने अंग रश्मि पत्रिका को क्षेत्र का मार्गदर्शक बताया। साथ ही साहित्यकारों को अपने कलम की ताकत से लोगों को आइना दिखाते रहने की वकालत की। प्रमुख ने कहा कि कविता मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है। वरिष्ठ साहित्यकार शंकर दास, सियाराम ¨सह सहित अन्य ने अपनी वाणी व नवीनतम रचना से परिसर को खूब उत्साहित किया। कविता सुन श्रोता भावभिभोर हो उठे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम ¨सह ने किया। जबकि संचालन रामजी चंद्र ने की। इस मौके पर बहादुर पासवान, अशोक आत्मदर्शी, गोपाल बिहारी, अनिरूद्ध कापरी, शरद चंद्र, अनिल विकल, मुनेश्वर ¨सह, चंद्र मोहन प्रसाद, अशोक देव, सुमन बिहारी, पंकज पासवान, सरयुग सोम्य सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी