गांव की गलियों से शहर की छत तक लहराया तिरंगा

संवाद सहयोगी, बांका: सोमवार को गणतंत्र दिवस का रंग पूरे जिले पर चढ़ा रहा। सुबह से ही गांव से शहर तक

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 01:06 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 03:30 AM (IST)
गांव की गलियों से शहर की छत तक लहराया तिरंगा

संवाद सहयोगी, बांका: सोमवार को गणतंत्र दिवस का रंग पूरे जिले पर चढ़ा रहा। सुबह से ही गांव से शहर तक का चप्पा-चप्पा देश भक्ति की धुन में रंग गया। गांव की गलियों से लेकर शहर की छत पर लोगों ने तिरंगा लहरा कर भारतीय गणतंत्र को याद किया। सरकारी व निजी कार्यालय, शिक्षण संस्थान आदि में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही जन गन मन..गाकर झंडे को सलामी दी गई। वहीं तिलका मांझी फाउंडेशन के तत्वावधान में आदिवासी परंपरा के तहत गणतंत्र का झंडा फहराया गया। सभी सदस्य पारंपरिक लुंगी व पगड़ी बांध आयोजन में भाग लिए। सचिव सुधीर मुंडू ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी सभ्यता व संस्कृति से झंडोत्तोलन करना उनके समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश को अपना संविधान मिला था। जिसका अनुसरण कर न्यायपालिका, विधायिका व कार्यपालिका काम करती है। जरूरी है कि संविधान का निर्वहन सभी जनता करे। इस मौके पर अध्यक्ष मंजला मुर्मू, प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव अमरेंद्र कुमार, जेम्स हांसदा, श्यामलाल हांसदा, कृष मुर्मू सहित अन्य सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्रपाल में ध्वज रोहण के बाद फुटबाल

प्रोन्नत मध्य विद्यालय छत्रपाल में मुखिया मंगल हेम्ब्रम ने झंडा फहराया। इस मौके पर विधान पार्षद मनोज यादव ने फुटबाल मैच का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने मैदान की चारदिवारी निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर उप सरपंच संजय यादव, उमेश यादव, अनंत चंद्र नंदी, अजय कुमार भारती, मुंशी मरंडी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

किसने कहां किया ध्वजारोहण

-: जिला परिषद कार्यालय-जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी

-: पुलिस लाइन-एसपी डा. सत्यप्रकाश

-: समाहरणालय-डीएम साकेत कुमार

-: जिला लाइब्रेरी-डीएम साकेत कुमार

-:अनुमंडल कार्यालय-एसडीओ शिव कुमार पंडित

-:पंचायत भवन रैनियां-मुखिया तारादेवी

-:प्रखंड कार्यालय-बीडीओ विजय चंद्रा

-:महात्मा फूले समता पार्टी कार्यालय-जिलाध्यक्ष विपिन सिंह कुशवाहा

-:सार्वजनिक कॉलेज सर्वोदयनगर-प्राचार्य शब्बीर अहमद

-:कांग्रेस कार्यालय-सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह

-:चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर-विधान पार्षद एनके यादव

-: लोजपा-जिलाध्यक्ष बेबी यादव

-: भाजपा-जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह

-:जदयू कार्यालय-जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल

-:नगर पंचायत- अध्यक्ष इंदू देवी

- प्राथमिक विद्यालय जगतपुर- पार्षद विष्णु चक्रवर्ती

-सिविल सर्जन कार्यालय- सीएस डा. केपी सिंह

- बांका थाना-इंस्पेक्टर एसएन सिंह

-पीबीएस कॉलेज- प्रो.कौशल सिंह

- आरएमके स्कूल- जेपी सुधाकर

- एमआरडी स्कूल-नौरंगी साह

- एसएस बालिका स्कूल- रामेश्वर हरिजन

chat bot
आपका साथी