रोमांच व सस्पेंस से भरा रहा बांका-मुंगेर का मैच

संवाद सूत्र, बांका: 65वीं मोइनुल हक फुटबॉल कप में शुक्रवार को बांका और मुंगेर के बीच खेला गया मुकाबल

By Edited By: Publish:Fri, 16 Jan 2015 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jan 2015 10:05 PM (IST)
रोमांच व सस्पेंस से भरा रहा बांका-मुंगेर का मैच

संवाद सूत्र, बांका: 65वीं मोइनुल हक फुटबॉल कप में शुक्रवार को बांका और मुंगेर के बीच खेला गया मुकाबला शायद ही कोई दर्शक भूल सके। मैच को लेकर अंतिम क्षण तक रोमांच और सस्पेंस बरकरार रहा। मुकाबला ऐसा था मानो खिलाड़ी से लेकर दर्शक तक की सांसे अटक गयी हो। बांका के दर्शक अपनी टीम को जीतते देखने के लिए व्याकुल हो उठे थे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

बेहतरीन खेल का नजारा पेश करते हुए मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। मेजबान बांका ने मुंगेर को 6-4 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच के गवाह लगभग दस हजार दर्शक बने। जो हर शॉट पर उत्साहित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे थे। एक वक्त तो ऐसा आया जब दोनों टीम बराबरी पर थी। तो दर्शक पेनाल्टी की खुशी में मैदान पर आकर झूमने लगे। दर्शक के इस रवैये से आयोजन समिति के सभी सदस्यों का पसीना छूटने लगा। मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ा। तब जाकर खेल शुरू हुआ।

रेफरी से उलझे खिलाड़ी

पेनाल्टी शूट आउट में मुंगेर के खिलाड़ी के रवैये से एक समय ऐसा आया जब रेफरी और खिलाड़ी आपस में ही भीड़ गये। मामला समझाने के बाद शांत हुआ। पेनाल्टी शूट आउट में पहला मौका बांका को मिला। दूर से देखने से बाहर की ओर नजर आ रहा था। लेकिन वह गोल पोस्ट के अंदर चली गयी थी। लेकिन मुंगेर के खिलाड़ियों ने इसी बात को लेकर रेफरी को आड़े हाथों ले लिया और उलझ गये। तब क्या था दर्शक भी अपना आपा खोने लगे। काफी समझाने के बाद खिलाड़ी माने और रेफरी के निर्णय को सही माना। तब जाकर खेल शुरू हुआ।

दर्शक खो रहे हैं आपा

मोइनुल हक फुटबॉल कप के दौरान मेजबान बांका का मुकाबला शुक्रवार को मुंगेर से हो रहा था। लेकिन मैदान पर दर्शकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि, आयोजन समिति के छक्के छूट गये। आयोजन समिति ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि खेल के दौरान मैदान पर प्रवेश नहीं करे। इससे खेल में बाधा उत्पन्न होती है। वहीं शुक्रवार को कई खिलाड़ी चोटिल हो गये। जिसका इलाज उपस्थित चिकित्सकों ने किया।

आज होगा चार मुकाबला

मोइनुल हक फुटबॉल कप में आज दो मैदान पर चार मुकाबला होगा। जिसकी सारी तैयारी आयोजन समिति की ओर से कर ली गयी है। दिन का पहला मुकाबला आरएमके मैदान पर किशनगंज बनाम रेलवे दानापुर के बीच होगा। इसी मैदान पर वैशाली बनाम मधुबनी के बीच मुकाबला होगा। जबकि बाराहाट के भेड़ा मोड़ मैदान पर पहला मुकाबला रेलवे समस्तीपुर व रेलवे जमालपुर के बीच खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर रोहतास बनाम गया के बीच खेला जायेगा।

chat bot
आपका साथी