भाजपा नेताओं ने लिया आंतकवाद मिटाने का संकल्प

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : प्रखंड में बैठक कर भाजपा ने आतंकवाद विरोध दिवस सोमवार को मनाया। इस दौरा

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 10:49 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने लिया आंतकवाद मिटाने का संकल्प

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : प्रखंड में बैठक कर भाजपा ने आतंकवाद विरोध दिवस सोमवार को मनाया। इस दौरान गाधी मैदान पटना में हुए बमबलास्ट में मारे गये छह लोगों को श्रद्धाजलि दी गयी। वहीं घायलों के स्वस्थ्य लाभ की मंगलकामना की गयी। बैठक की अध्यक्षता और मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष कृष्णकुमार पंडित ने की।

भाजपा नेताओं ने आतंकवाद को मिटाने का संकल्प लिया। कहा कि अगर आतंकवादी देश की बेकसूर जनता को निशाना बनाना नहीं छोड़ेगी तो हम भाजपा के वीर कार्यकर्ता आतंकवाद को जड़ मूल से नष्ट कर देंगे। प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने कहा की हिन्दुस्तान के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा घातक है। जिसे देश के युवा कार्यकर्ता और भाजपा मंडल जड़ से मिटा देने का संकल्प लेती है। आतंकवादी अब हमारे देश के मासूम और इंसानों का खून बहाना छोड़ दे। क्योंकि देश की जनता अब यह सहन नहीं करेगी।

बैठक में सुशील यादव, उमेशचन्द्र सिंह , दिनेश सिंह , मृगेंद्र सिंह, अजय सिंह ,अशोक ठाकुर, कैलाश यादव , सुन्दर बेसरा , मनोरंजन सिंह , कुमोद कुमार भगत , प्रो जनार्धन सिंह दागी , सत्यनारायण साह , देवनंदन पंडित , रणवीर सिंह , सदानंद यादव , अशोक सिंह , श्यामसुंदर सिंह , अजय यादव आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी