डीपी यादव के निधन से बांका में भी शोक

By Edited By: Publish:Mon, 12 Aug 2013 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2013 01:32 AM (IST)
डीपी यादव के निधन से बांका में भी शोक

जागरण प्रतिनिधि, बांका : पूर्व केंद्रीय मंत्री डीपी यादव के निधन पर सोमवार को विभिन्न दलों द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। सार्वजनिक इंटर कालेज सर्वोदयनगर में सचिव महेश्वरी यादव की उपस्थिति में शोकसभा हुआ। मौके पर प्राचार्य प्रो.शब्बीर अहमद, डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार, प्रो.चन्देश्वरी यादव, प्रो.आफताब आलम, प्रो.अरूण कुमार, प्रो.विजय कुमार, प्रो.मनोज शर्मा, प्रो.शिवशरण कुमार, प्रो.मुकेश कुमार, प्रो.चंद्रशेखर राय, बालकिशोर मंडल, वीरेंद्र सिंह, योगेश भगत, प्रसून प्रभात, प्रो.दिवाकर कुमार, राघव कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं बांका गेस्ट हाउस में भी सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज यादव ने कहा कि स्वर्गीय यादव कुशल प्रशासक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उनकी कमी देश को खलेगी। शोकसभा में रणधीर पाण्डेय, दिगम्बर यादव, उपेंद्र सिंह यादव, डॉ.मुकेश कुमार, राजीव कुमार, अनिरूद्ध यादव, सुरेश यादव, शंभु कुशवाहा, धन्नंजय यादव, मनोज शर्मा, शिवशरण कुमार, नरेश कुमार साह, दिवाकर कुमार, राजेश कुमार, रविशेखर सिंह, संजय यादव, नवलकिशोर चौधरी, अर्जुन ठाकुर, रूपेश कुमार, पंकज शर्मा, जनार्दन यादव, श्रीकांत राय सहित काफी संख्या में सभी दलों के नेता उपस्थित थे। इधर जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, महामंत्री महेश्वरी यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, विनय कापरी, मनोज झा, आशुतोष कुमार सिंह, नारायण सिंह मनोज, सुबोध नारायण झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी