घर-घर पहुंचेगी विकास की किरण

By Edited By: Publish:Sat, 10 Aug 2013 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2013 11:52 PM (IST)
घर-घर पहुंचेगी विकास की किरण

बांका: विधान परिषद सदस्य मनोज यादव ने शनिवार को बांका व अमरपुर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे कई अल्पसंख्यक गांवों में पहुंच लोगों के संग ईद की खुशियां भी बांटी। वे बांका प्रखंड के शासन, पोखरिया, ललमटिया, जमुनिया, अमरपुर प्रखंड के कटोरिया, शोभानपुर व अमरपुर का दौरा किया। दौरे के क्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं भी उन्हें सुनाई। कुछ समस्याओं को लेकर उन्होंने तत्क्षण ही अधिकारियों से बात भी की और इसके तत्काल समाधान का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे शख्स हैं जो केवल विकास की राजनीति करते हैं। गांवों का सर्वागीण विकास ही उनका मकसद है। समाज के हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों को बिहारीपन के सूत्र में पिरोकर वे विकास को गति प्रदान करने में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि महज सात साल में बिहार काफी आगे निकल चुका है। विधि व्यवस्था से लेकर सड़क, स्वास्थ्य, बिजली हर समस्या का क्रमवार समाधान हो रहा है। विपक्षियों के अनर्गल आरोपों से बेखबर वे जन समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं। रात के बारह बजे भी लोग निर्भय हो सफर कर रहे हैं। परंतु यह अंतिम पड़ाव नहीं हैं। सरकार हर व्यक्ति तक विकास का उपहार पहुंचाने की मुहिम में जुटी हुई है। विपक्षियों द्वारा इसमें बाधा जरूर उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि घर-घर तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और सुख व शांति में बिहार देश का नंबर वन राज्य बनेगा। अल्पसंख्यक गांवों में घर-घर पहुंच ईद की मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह महापर्व सामाजिक समरसता व भाईचारा को बढ़ावा देने वाला पर्व है। यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उनके साथ जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, सचिव पिंटू कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नौशाद आलम, सलीम अंसारी, रहमान अंसारी, डॉ. मोजीब अंसारी, शमशेर अंसारी, दिलीप यादव, आलम अंसारी, विष्णुदेव राय, ब्रजमोहन राय, कृष्णदेव यादव, अर्जुन मंडल, नइम अंसारी, हाजी ताजउद्दीन, अतीमान अंसारी, मु. अबुल, रसीद व पप्पू साह भी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी