किसान परेशान, प्रशासन फरमा रहा आराम : सुबोध

By Edited By: Publish:Fri, 19 Jul 2013 01:26 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2013 01:27 AM (IST)
किसान परेशान, प्रशासन फरमा रहा आराम : सुबोध

जागरण प्रतिनिधि,बांका : प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुबोध नारायण झा ने कहा कि जिले में सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसानों का सैकड़ों एकड़ खेत पानी के अभाव में सूख रहे हैं। समस्याओं को कोई देखने वाला नहीं है। प्रशासन आराम फरमाने में व्यस्त है किसानों की समस्या से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। गुरुवार को श्री झा ने अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साह एवं युवा कांग्रेस के अनिल कुमार झा के साथ प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बनहरा स्थित पैन बांध से सिंचाई नहीं हो रही है। महमदपुर अन्तर्गत महुआ डाड़, जाला डाड़ अतिक्रमित होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं खेमीचक स्थित गिदरमारा बांध भी अतिक्रमण का शिकार हो गया है। श्री झा ने कहा कि प्रशासन अगर इसी तरह उदासीन बना रहा तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी