सुशासन सरकार में अत्याचारी हो गई है पुलिस : लोजपा

By Edited By: Publish:Mon, 01 Jul 2013 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2013 09:36 PM (IST)
सुशासन सरकार में अत्याचारी हो गई है पुलिस : लोजपा

जागरण प्रतिनिधि, बांका : बगहा गोलीकांड के खिलाफ लोजपा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय द्वार पर सोमवार को धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि सुशासन की सरकार में पुलिस अत्याचारी हो गई है। दिन व दिन पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। बगहा में हुई घटना इसका ताजा उदाहरण है। साथ ही गोली कांड में मारे गए लोगों के परिवार वालों को बीस लाख मुआवजा के साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर उन पर मुकदमा चलाया जाय। जिला लोजपा राज्यपाल से मांग करती है कि इस बर्बरता पूर्ण घटना की जांच सीबीआइ से कराई जाय। ताकि दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिल सके। धरना में प्रवक्ता विपिन सिंह, निरोज सिंह, मुन्नी देवी, कृष्ण मोहन शाहु, सुधीर सिंह दांगी, उमर खयाम, मु.शहीम, लोधी पासवान, गुरुदेव पासवान, मु्इजहार, दीपनारायण राय, मनोज यादव, भूषण साह, विक्रम सिंह, दिवेश झा, मदन मंडल, कांति सिंह, बिक्रम यादव, लालमोहन यादव, पंकज यादव, राकेश पासवान, विजय पासवान, हीरा देवी, आशा देवी, रीना देवी, रंजीत कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी