शराब कारोबारी के घर से हथियार बरामद

औरंगाबाद। शराब कारोबारी सिकंदर खान के घर से रफीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को बंदूक बर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 06:05 PM (IST)
शराब कारोबारी के घर से हथियार बरामद
शराब कारोबारी के घर से हथियार बरामद

औरंगाबाद। शराब कारोबारी सिकंदर खान के घर से रफीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को बंदूक बरामद किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदर की तलाश पुलिस लूट एवं शराब मामले में कर रही थी। इलाके में सिकंदर का नाम कुख्यात के रूप में जाना जाता है। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर डीएम ने जिला बदर करने का आदेश निर्गत किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सिकंदर के घर से तीन माह पहले 102 पेटी अंग्रेजी शराब, देसी शराब के पाउच के साथ सफारी गाड़ी जब्त की गई थी। शराब बरामदगी के समय वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी थी। न्यायालय से पुलिस ने मामले में कुर्की जब्ती वारंट लिया था। उसके घर इश्तेहार चस्पा किया गया था इसी बीच सूचना पर बुधवार को नाटकीय ढंग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिकंदर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गया जिले के आंती थाना कांड संख्या 33/14 एवं 02/15 दर्ज है लो लूट से संबंधित है। कासमा थाना कांड संख्या 39/12 बुधौल गांव में डकैती के मामले में भी आरोपित है। रफीगंज थाना कांड संख्या 139/18 जो गोलीबारी को लेकर दर्ज है। इसके अलावा शराब मामले में सिकंदर के खिलाफ रफीगंज थाना में कांड संख्या 135/18 दर्ज है। इसी मामले में पुलिस उसे खोज रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार बरामदगी मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिकंदर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए उल्लेखनीय सफलता मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी