खलिहान में आग से गेहूं जलकर राख

मई बिगहा गांव निवासी लालमोहन यादव के मसौंदा गांव स्थित खलिहान में आग लगने से गेहूं का सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया। इसकी सूचना रफीगंज थाना को दी गई है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 05:29 PM (IST)
खलिहान में आग से गेहूं जलकर राख
खलिहान में आग से गेहूं जलकर राख

मई बिगहा गांव निवासी लालमोहन यादव के मसौंदा गांव स्थित खलिहान में आग लगने से गेहूं का सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया। इसकी सूचना रफीगंज थाना को दी गई है। सूचना मिलते ही औरंगाबाद से दमकल मंगाया गया, लेकिन तबतक खलिहान में रखा 120 बोझा गेहूं, धान का पुआल जलकर राख हो गया। दमकल के पहुंचने से आसपास के खेत में लगी गेहूं की फसल जलने से बच गई। दमकल ने आग बुझाकर आगे होने वाले नुकसान को बचा लिया। पीड़ित लालमोहन यादव ने बताया कि दो बीघा खेत का 120 बोझा गेहूं फसल खलिहान में रखे थे। किसी ने आग जरूर लगाई है, तभी यह घटना हुई है, लेकिन आग किसने लगाई यह जांच का विषय है। आग से करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दमकल के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया है।

chat bot
आपका साथी