मस्जिद के पास जलजमाव से ग्रामीण परेशान

दाउदनगर प्रखंड के चौरी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-16 में नाली निर्माण का कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मस्जिद के पास जलजमाव की समस्या बनी हुई है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों के साथ ग्रामीणों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:10 PM (IST)
मस्जिद के पास जलजमाव से ग्रामीण परेशान
मस्जिद के पास जलजमाव से ग्रामीण परेशान

दाउदनगर (औरंगाबाद)। दाउदनगर प्रखंड के चौरी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-16 में नाली निर्माण का कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मस्जिद के पास जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों के साथ ग्रामीणों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां जो नाली का निर्माण कराया जा रहा था, वह छह महीने के बाद अधूरा पड़ा है। ग्रामीण रिजवी राजा उर्फ मोहम्मद खान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मुखिया अनिल सिंह से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों को जलजमाव के कारण परेशानी हो रही है एवं कोई सुनने वाला नहीं है। मस्जिद के पास जलजमाव से ग्रामीणों में असंतोष है। ------------------

स्वामी विवेकानंद के दर्शन अब भी प्रासंगिक

संवाद सहयोगी, दाउदनगर : पटना रोड स्थित भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार समेत अन्य प्राध्यापकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन अब भी प्रासंगिक है। प्राध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानव जीवन में कर्म, भक्ति तथा ज्ञान योग के महत्व को बताया था। अनूप कुमार, अखिलेश सिघल एवं सारिका ठाकुर मौजूद रहे। उधर, जनहित सेवा सामाजिक समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की 158वीं जंयती मनाई गई। अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, शिक्षक गंगा प्रसाद, नरेश यादव, अमरजीत विश्वकर्मा, गीता कुमारी, कौशल्या देवी, चंदू रमन उपस्थित रहे। -----------------------

विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संसू, अंबा: कुटुंबा प्रखंड के झखरी गांव में यमुना सिंह के आवास पर नागवंशी युवा मंच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती मनाई गई। मंच के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने उनके मार्गो पर चलने का संकल्प दिलाया। सदस्य विवेक कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, रीतिक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह विक्की कुमार, ग्रामीण राधेश्याम सिंह, लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी