पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कई नक्सली कांडों में कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:17 AM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली
पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कई नक्सली कांडों में कर रही थी। एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव निवासी सुदामा राम एवं मदनपुर थाना क्षेत्र के रामराज बिगहा निवासी लखन भुइयां की गिरफ्तारी हुई है।

सुदामा की तलाश पुलिस मदनपुर के दो एवं देव थाना के एक कांड में कर रही थी। एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर 2018 को नक्सलियों ने भाजपा के विधान पार्षद राजन कुमार सिंह का घर उड़ाने का प्रयास किया था। विस्फोटक पदार्थ लगा विस्फोट किया था। कई वाहनों को जलाकर उनके चाचा नागेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। इस दस्ता में हार्डकोर नक्सली सुदामा राम शामिल था। वहीं 19 दिसंबर 2017 को मदनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह तिलैया गांव के पास नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन, डंफर एवं ट्रैक्टर को फूंक दिया था। 14 मार्च 2019 को नक्सलियों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के चरैया गांव के पास सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को फूंक दिया था। लेवी के लिए नक्सलियों ने कांड को अंजाम दिया था। तीनों कांड में गिरफ्तार नक्सली सुदामा की भूमिका प्रमुख रही है। एसपी ने बताया कि लखन भुइयां की तलाश पुलिस वर्ष 2014 से कर रही थी। लखन के खिलाफ सिर्फ मदनपुर थाना में आधे दर्जन मामले दर्ज है। वह मदनपुर प्रखंड कार्यालय पर हमला करने एवं पुलिस से मुठभेड़ करने में शामिल रहा है। दोनों नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है जिसकी जांच चल रही है। छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेसवार्ता में कमांडेंट एसके चौबे, सहायक कमांडेंट बी श्रवण कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, नवीनगर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, सीआरपीएफ के निरीक्षक अशोक तिवारी, दारोगा प्रमोद कुमार, हुलास बैठा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी