जाप में शामिल हुए माओवादी के जोनल सचिव रहे सुभाष

औरंगाबाद । भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली रहे गोह थाना के काजी बिगहा गांव निवासी सुभाष यादव बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 08:33 PM (IST)
जाप में शामिल हुए माओवादी के जोनल सचिव रहे सुभाष
जाप में शामिल हुए माओवादी के जोनल सचिव रहे सुभाष

औरंगाबाद । भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली रहे गोह थाना के काजी बिगहा गांव निवासी सुभाष यादव बुधवार को मुख्यधारा में शामिल होते हुए जन अधिकार पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सुभाष परिसदन में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी नेताओं ने माला पहना स्वागत किया। सुभाष भाकपा माओवादी संगठन के जोनल सचिव रहे चुका है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्यामसुंदर के अनुसार सुभाष 10 वर्ष पूर्व मुंबई में स्टीमर चलाया करता था। जब गांव आया तो पुलिस ने नक्सल कांड में जेल भेज दिया। सुभाष जिले का चर्चित पिसाय गांव के सुशील पांडेय समेत सात ग्रामीणों की बम विस्फोट कर हत्या करने, पौथू थाना लूटकांड, गोह एमबीएल कंपनी पर हमला समेत कई अन्य नक्सली कांडों में अभियुक्त बना था। सभी नक्सली कांडों में यह जमानत पर है। सुभाष नक्सली कांडों में करीब छह वर्षों तक जेल में रहा है। आज भी वह माओवादी सिद्धांत को गरीबों का रक्षक मानता है। कहा कि लूट खसोट की वर्तमान व्यवस्था में अकेला सांसद पप्पू यादव गरीबों की हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर उनकी टीम में शामिल हुआ हूं। पंकज यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी