वार उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

मदनपुर थाना के उच्च विद्यालय वार में उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 05:48 PM (IST)
वार उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
वार उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

औरंगाबाद। मदनपुर थाना के उच्च विद्यालय वार में उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार सिंह एवं संचालन शिक्षक रवींद्र कुमार ने किया। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा के विकास के प्रति सजग है। छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जा रहा है। जो छात्र पैसे देकर निजी विद्यालय में स्मार्ट क्लास से पढ़ाई करते हैं वे अब सरकारी विद्यालय में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। आर्थिक हल युवाओं के बल के साथ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उपमुखिया अरूण कुमार सिंह, जदयू महासचिव सुरजीत सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, जदयू नेता जय सिंह, सोनू कुमार सिंह, शमशेर सिंह, भाजपा नेता युगल कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय अंबष्ठ उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी