हौसला की बुलंदी से इतिहास रच देते हैं छात्र : आनंद कुमार

कि हौसला की बुलंदी से छात्र-छात्राएं इतिहास रच डालते हैं। मन में केवल आत्मविश्वास होनी चाहिए। छात्र अपने दिमाग से नकारात्क सोंच को निकालक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:14 AM (IST)
हौसला की बुलंदी से इतिहास रच देते हैं छात्र : आनंद कुमार
हौसला की बुलंदी से इतिहास रच देते हैं छात्र : आनंद कुमार

दाउदनगर के विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन का उद्घाटन पूर्व डीजीएमओ लेफ्टीनेंट जनरल एके चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार ने छत्र-छात्राओं को सफलता का टिप्स दिया। अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के बारे में बताया। आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि हौसला की बुलंदी से छात्र-छात्राएं इतिहास रच डालते हैं। मन में केवल आत्मविश्वास होनी चाहिए। छात्र अपने दिमाग से नकारात्क सोंच को निकालकर सकारात्मक कार्य की ओर आगे बढ़े, सफलता अवश्य मिलेगी। जो लोग बड़े पद पर कार्य करते हैं उन्हें भगवान ने बनाकर नहीं भेजा है बल्कि वे खुद की मेहनत से सफल हुए होते हैं। मोबाइल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छात्र मोबाइल के नकारात्क ज्ञान से दूर रहे। सकारात्मक कार्य के लिए फोन का उपयोग करें। टिक-टॉक एवं वीगो वीडियो बनाने में छात्र जो व्यस्त रह रहे हैं उससे उनका भविष्य बर्बादी की ओर जा रहा है। इस पर अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। मोबाइल के गलत उपयोग से छात्र बचें और अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। कहा कि निर्धन परिवार के बच्चों को चयनित कर निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। उन्हें आइआइटीएन बनाया जाएगा जिसे दुनिया सलाम करेगी। कहा कि समाज में फिल्म का बहुत महत्व होता है। कई ऐसे फिल्म है जिससे शिक्षा लेने की जरूरत है। दाउदनगर में इस तरह का कार्यक्रम होना काफी गौरवान्वित है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा देने के पहले संस्कार दें। अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता एवं कला की भूमिका अहम होती है। जनरल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति आगे होने की जरूरत है। शिक्षा के माध्यम से बड़े से बड़े उचाईयों तक पहुंचा जा सकता है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उषा देवी ने कहा कि बच्चों को संस्कार देने के लिए शिक्षा को महत्व दें तभी विकास होगा। जदयू के राज्य अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सुदूर इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर का महोत्सव होना काफी गर्व की बात है। इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सीइओ आनंद प्रकाश एवं धर्मवीर फिल्म, टीवी प्रोडक्शन के निदेशक धर्मवीर भारती एवं डॉली ने किया। नारायण मेडिकल कॉलेज के सचिव गोविद नारायण सिंह, वैश्य चेतना परिषद के अध्यक्ष ई. सुंदर साहू, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता, बारुण नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह, दीपक सिंह, स्काउट गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार, उपसीइओ ई. विद्या सागर, डा. मनोज कुमार, अशोक मेहरा, आरीफ शहडोली, मनोज पंडित, अनिता पंडित, कृष्ण किसलय शामिल रहे। संस्था के तीन पुरातन छात्र को डा. विकास कुमार गुप्ता, डा. विजय कुमार एवं ई. मनीष कुमार को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी