महाशिवरात्रि पर निकली दधपा गांव से शिव वारात

ल मण्डली द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया गया। शिव विवाह के लिए बारात दधपा से अम्बा मां सतबहिनी मंदिर पहुंची। बारात में भूत पिशाच हनुमान व भगवान शिव की प्रतिमा को सजाया संवारा गया था। कलाकारों द्वारा भक्तिगीत पर नृत्य किया जा रहा था और वारात के लोग ओम नम शि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:00 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर निकली दधपा गांव से शिव वारात
महाशिवरात्रि पर निकली दधपा गांव से शिव वारात

पेज चार के लिए -

फोटो - 23 एयूआर 20

चार किलोमीटर चलकर मां सतबहिनी मंदिर पहुंचे बाराती संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : देश के परम आध्यात्मिक उत्सव शिवरात्रि के अवसर पर कुटुम्बा प्रखंड में हर तरफ आध्यात्मिक आयोजन का नजारा देखने को मिला। शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों की भीड़ अपने इष्ट देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव का प्रिय भांग धतूरे प्रसाद बेलपत्र नैवेद्य की चढावा कर उनसे मन मांगी मुरादें पूर्ण करने की दुआ मांगी। देवाधिदेव महादेव परम दयालु और मुरादें पूर्ण करनेवाले प्रमुख देवता के रूप में जाने जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा अर्चना से मनुष्य जन्म के सारे पाप धूल जाते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है। शुक्रवार शाम कुटुम्बा के दधपा गांव में 'शिव भक्त बाल मण्डली' द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया गया। शिव विवाह के लिए बारात दधपा से अम्बा मां सतबहिनी मंदिर पहुंची। बारात में भूत पिशाच हनुमान व भगवान शिव की प्रतिमा को सजाया संवारा गया था। कलाकारों द्वारा भक्तिगीत पर नृत्य किया जा रहा था और वारात के लोग ओम नम: शिवाय के मंत्र के साथ जयकारे लगा रहे थे। अम्बा में बारात में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। पुन: वारात दधपा गांव के लिए प्रस्थान किया। ग्रामीण शिव कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में विधिवत पूजा पाठ के साथ शिव विवाहोत्सव की शुरूआत की गयी। गांव की महिलाएं मांगलिक गीतों से वातावरण को पूर्ण भक्तिमय बना रहीं थी। विवाह संपन्न होने के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आचार्य मृत्युंजय पांडेय, समिति अध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, सचिव पिटू कुमार सिंह, उप सचिव धर्मवीर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंहा, मानदेव मेहता, गुलशन कुमार, मुकेश, सुनील विश्वकर्मा, राहुल कुमार, चंदन कुमार चंद्रवंशी, गौतम कुमार चंद्रवंशी, छोटू, गौरव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी