बच्चों को स्कूल जाने से पहले दें प्रारंभिक शिक्षा

दाउदनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय सभाकक्ष में प्रारंभिक बाल्यावस्था में बचों के सर्वांगीण विकास के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। सेक्टर चार एवं छह से जुड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है जो छह दिनों तक चलेगा। दाउदनगर प्रखंड के सभी सेविकाओं को सेक्टरवार 40-40 के बैच में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM (IST)
बच्चों को स्कूल जाने से पहले दें प्रारंभिक शिक्षा
बच्चों को स्कूल जाने से पहले दें प्रारंभिक शिक्षा

दाउदनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय सभाकक्ष में प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। सेक्टर चार एवं छह से जुड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है, जो छह दिनों तक चलेगा। दाउदनगर प्रखंड के सभी सेविकाओं को सेक्टरवार 40-40 के बैच में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान महिला बाल पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी एवं कुमारी माला में प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल का प्रशिक्षण प्रदान किया। कहा गया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही है। इन्हीं सेवाओं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा स्कूल पूर्व शिक्षा है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक, शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती है। सीडीपीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मैं स्वयं विषय के माध्यम से जानकारी दी गई कि घर में चप्पल को सही तरीके से रखें, अपना बैग और पानी की बोतल को सही जगह पर रखना, अपना नाम एवं परिचय बताना, स्वयं के पसंद और नापसंद खाना कपड़ा खिलौना आदि पर, आपस में बातचीत करना, सामूहिक गतिविधियों में भाग लेना, खुलकर ताली बजाना, चलने में संतुलन बनाना,अभिनय के द्वारा बाल गीत सुनाना, कहानी सुनना व सुनाना, मिलान करना की जानकारी बच्चों को देनी है।

chat bot
आपका साथी