भारतीय लोकतंत्र पर टिकी है देश की कार्यप्रणाली : डीएम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन सभाकक्ष में कार्यक्रम की गई। उद्घाटन डीएम सौरभ जोरवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मियों एवं मतदाताओं को शपथ दिलाने के बाद डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र के लिए खास दिन होता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 11:43 PM (IST)
भारतीय लोकतंत्र पर टिकी है देश की कार्यप्रणाली : डीएम
भारतीय लोकतंत्र पर टिकी है देश की कार्यप्रणाली : डीएम

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन सभाकक्ष में कार्यक्रम की गई। उद्घाटन डीएम सौरभ जोरवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मियों एवं मतदाताओं को शपथ दिलाने के बाद डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र के लिए खास दिन होता है। भारतीय लोकतंत्र पर ही देश की कार्यप्रणाली टिकी है। इसका दिवस मनाने का उद्देश्य देश की लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। देश की लोकतंत्र को मजबूत बनाना हर मतदाताओं का कर्तव्य है। देश के हर नागरिकों का वोट देश की लोकतंत्र को मजबूत करता है। वोट देना मतदाताओं का अपना अधिकार होता है और इस अधिकार का प्रयोग चुनाव में जरूर करना चाहिए। सरकार जनता के हित में कार्य करती है। सरकार तब बनती है जब जनता अपने मत का प्रयोग करती है। एसडीएम विजयंत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन एडीएम आशीष कुमार सिन्हा ने किया। उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचकों का पंजीकरण करना एवं निर्वाचक सूची में नाम जोड़ना होता है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक एवं युवतियों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करना होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू देवी, वरीय उपसमाहर्ता फतेह फैयाज, आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले में मतदाताओं की संख्या 18,97,428

जिले में पांच जनवरी 2022 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 18,97,428 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1998 है। एक जनवरी 2020 को प्रोजेक्टेड जनसंख्या करीब 36 लाख 53 हजार है। पुरुषों की जनसंख्या 18.42 एवं महिलाओं की 18.11 है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जिले में 40 हजार 394 लोगों के नाम पंजीकृत किए गए हैं। 8392 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। 6221 मतदाताओं का नाम में सुधार किया गया है। सम्मानित किए गए बीएलओ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रखंडों से दस-दस बीएलओ को सम्मानित किया गया है। जिला आइकान सुखराम सिंह को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी