नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, शव बरामद

औरंगाबाद। थाना के बहादुरपुर गांव निवासी वकील राम की मौत नहर में डूबने से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे गुरुवार की शाम शौच के लिए गांव के बाहर नहर के समीप गए। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, शव बरामद
नहर में डूबने से वृद्ध की मौत, शव बरामद

औरंगाबाद। थाना के बहादुरपुर गांव निवासी वकील राम की मौत नहर में डूबने से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे गुरुवार की शाम शौच के लिए गांव के बाहर नहर के समीप गए। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। उसके बाद भी नहीं मिले। पूछताछ के दौरान गांव के लोगों ने बताया कि वे शौच के लिए नहर के तरफ गए थे। उसके बाद स्वजनों ने रात होने के चलते शव की तलाश पानी में नहीं कर सके। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से नहर से शव बाहर करीब 15 घंटे के बाद बरामद किया गया। इस मामले में मजखंड गांव निवासी मृतक के दामाद अरविद दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर यह उल्लेख किया कि मेरे ससुर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे मृत अवस्था में नहर से शव निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसके बाद पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इनके स्वजनों को घटना के बार में किसी पर शक संदेह नहीं है।

chat bot
आपका साथी