काम के आधार पर मिलेगा एनडीए को वोट : सांसद

काराकाट सांसद महाबली सिंह ने रविवार को सिचाई विभाग आइबी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समाधान कराने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में काम किया है और काम के आधार पर आगामी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:57 PM (IST)
काम के आधार पर मिलेगा एनडीए को वोट : सांसद
काम के आधार पर मिलेगा एनडीए को वोट : सांसद

काराकाट सांसद महाबली सिंह ने रविवार को सिचाई विभाग आइबी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समाधान कराने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में काम किया है और काम के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में जनता वोट करेगी। जनता जागरूक हो चुकी है। बिहार में जो काम करेगा, उसे वोट मिलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोले कि दिल्ली चुनाव का असर बिहार के चुनाव पर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम किया है, कानून का राज कायम किया है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गांव व टोलों में पक्की गली, नली का निर्माण किया जा रहा है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हर गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। विकास हो रहा है या नहीं यह राज्य की जनता देख रही है। यहां की जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। पूर्व की सरकार को जनता देख चुकी है। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, योगेंद्र वर्मा, अरविद उपाध्याय, डीपी यादव,सोनू तिवारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी