नपं की बैठक में स्टैंड वसूली पर सवाल

औरंगाबाद। नगर पंचायत कार्यालय रफीगंज के सभागार भवन में सामान्य बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:40 PM (IST)
नपं की बैठक में स्टैंड वसूली पर सवाल
नपं की बैठक में स्टैंड वसूली पर सवाल

औरंगाबाद। नगर पंचायत कार्यालय रफीगंज के सभागार भवन में सामान्य बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद गायत्री देवी एवं संचालन कार्यपालक पदाधिकारी ¨सधु कमल ने किया। बैठक में कई प्रस्ताव लिया गया। वार्ड पार्षद रुकसाना खातून ने कहा कि वार्ड छह में नाली पर ढक्कन नहीं रहने से मोहल्ले वासियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राय: लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।शीघ्र नाली पर ढक्कन बनाया जाए। वार्ड पार्षद सुबोध कुमार एवं बैजनाथ प्रसाद स्टैंड वसूली को लेकर प्रश्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहनों से करीब चार जगह पर वसूली किया जा रहा है। जबकि नगर पंचायत में वाहनों से स्टैंड की वसूली एक ही जगह होना चाहिए। साथ ही किस वाहन से कितना राशि की वसूली हो इसका मानक तय करने की आवश्यकता है। क्योंकि मनमाने ढंग से वाहनों से राशि की वसूली वर्तमान में किए जाने की शिकायत बराबर मिल रही है। सैरात की बंदोबस्ती, शहर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, आगामी आने वाली गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्याऊ की व्यवस्था, शहर के विभिन्न स्थानों पर खराब चापाकल की मरम्मत एवं नए चापाकल लगाने की व्यवस्था, नगर पंचायत में फॉ¨कग मशीन, सेंसेक्स मशीन, बॉब कट मशीन खराब पड़े हुए है। जिसके कारण शहर में इन मशीनों से सेवा नहीं लिया जा रहा है।शीघ्र इन मशीनों को बनाया जाए। वार्ड पार्षद मो. महबूब ने कहा कि टैक्स बकाया रहने के कारण जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा। इस मानक को लचर बनाने की जरूरत है,क्योंकि कई गरीब तबके के ऐसे भी लोग हं जो एक साथ बकाया टैक्स की वसूली नहीं कर पा रहे है और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उनका आगे का कार्य बाधित हो रहा है। इस पर नगर पंचायत प्रबंधक विनय प्रसाद यादव ने कहा कि टैक्स वसूली के लिए यह भी एक मानक रखा गया है, लेकिन जिनका प्रमाण पत्र के बिना कार्य बाधित होता है, उन्हें लचर व्यवस्था बनाते हुए प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाता है। बैठक में स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया गया। इसके तहत कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। प्रस्ताव लिया गया कि शी्र ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए कचरे का प्रबंधन की व्यवस्था कर दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की वार्ड छह में नाली पर ढक्कन लगाने के लिए टेंडर निकाला जा रहा है। सार्वजनिक शौचालय एवं प्याऊ, चापाकल तथा शहर में लाइट कि जहां-जहां जरूरत है इसे प्रस्ताव में लिया गया है। बैठक में उपमुख्य पार्षद प्रदीप प्रसाद उर्फ बाबू, वार्ड पार्षद अर्जुन राम, मोहम्मद एजाज आलम, इंदु कुमारी, कौशल्या देवी, कमर प्रवेश, र¨वद्र प्रसाद, पूनम देवी, तरन्नुम प्रवीण, सुशीला देवी, प्रधान सहायक पवन कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी