रेल मंत्रालय व दानापुर मंडल ने ली नोटिस

औरंगाबाद। एएन रोड-बिहटा रेल परियोजना भारत सरकार की नजर में आ गई है। दैनिक जागरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 May 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 12 May 2017 03:01 AM (IST)
रेल मंत्रालय व दानापुर मंडल ने ली नोटिस
रेल मंत्रालय व दानापुर मंडल ने ली नोटिस

औरंगाबाद। एएन रोड-बिहटा रेल परियोजना भारत सरकार की नजर में आ गई है। दैनिक जागरण औरंगाबाद संस्करण में बीते सात मई को एएन रोड-बिहटा रेल परियोजना हवा में शीर्षक से छपी खबर का असर यह हुआ कि रेल मंत्रालय, दानापुर डीआरएम ने नोटिस ली और प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी दी गई है। इस योजना को लेकर कल से ही काम शुरू होने जैसे दावे किए गए थे। शिक्षक रजनीश कुमार ने इसको लेकर आरटीआई दाखिल की और जो सूचना तीन साल के परिश्रम के बाद मिली उसने दावे की कलाई खोलते हुए हकीकत को सामने ला दिया। नतीजा खबर ने जनता से लेकर राजनीतिक गलियारे तक बवाल मचा दिया। प्रकाशित खबर को रजनीश ने ट्वीटर पर रेलवे मंत्रालय के आधिकारी के साथ काराकाट, औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना के सांसद, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री (बिहार) तथा प्रधानमंत्री को टैग किया था। इस ट्वीटर पोस्ट के जवाब में रेलवे मंत्रालय ने दानापुर के डीआरएम को मामले का संज्ञान लेने को कहा था। तदोपरांत डीआरएम दानापुर ने अपने जवाब में नोटेड लिखा है। रजनीश ने कहा है कि इस खबर पर रेलवे मंत्रालय और संबंधित वरीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण सराहनीय है और यह मीडिया के रचनात्मक पहल का उम्दा उदाहरण भी है।

जनता बोली -

कुमार सुधांशु चौबे ने लिखा कि यह सब आई वाश है। दर्जनों बार रेल मंत्री, डीआरएम दानापुर को ट्वीट किया जिसका एक ही जवाब आता है असुविधा के लिए खेद है। शिकायत संबंधित को रेफर कर दी गई है। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। प्रभु की माया प्रभु ही जाने। सुधीर कुमार ¨सह ने लिखा कि स्थानीय नेता का जो काम है वो रेल मंत्री से मिलकर किया है। इस समस्या का जो जड़ है वो भी खबर में छपी है। जहां तक भूमि अधिग्रहण की समस्या है वो औरंगाबाद के सांसद की परिधि से बाहर की है। अभिनव कुमार ¨सह ने लिखा है कि ये बात तो पहले से ही स्पष्ट थी कि जमीन नहीं मिल रही। ना ही राज्य सरकार किसी तरह से मदद कर रही है। ये बात सुरेश प्रभु से भी मंडल अध्यक्ष बोले थे जब रामकृपाल यादव गए थे तो। शायद जमीन अधिग्रहण भूमि के लिए राज्य सरकार को पुन: लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी