दशहरा के बाद से बंद है मध्याह्न भोजन

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरी बल्थर में शिक्षा का हाल बदहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Oct 2017 05:07 PM (IST) Updated:Tue, 10 Oct 2017 05:07 PM (IST)
दशहरा के बाद से बंद है मध्याह्न भोजन
दशहरा के बाद से बंद है मध्याह्न भोजन

औरंगाबाद। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरी बल्थर में शिक्षा का हाल बदहाल है। प्रधान शिक्षक जुल्फीकार अली विद्यालय नहीं आते हैं जिस कारण व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि इस विद्यालय में दशहरा के बाद मध्याह्न भोजन बंद है। दस दिनों से प्रधान शिक्षक विद्यालय नहीं आए हैं। छात्र आकाश कुमार, सुमीत, राहुल, सबिता कुमारी, खुशी कुमारी, कोमल, डौली, निधी अमन राज, सौरभ कुमार ने बताया कि विद्यालय में वैसे भी मध्याह्न भोजन माह एक दो दिन बनता है। मीनू के अनुसार कभी भोजन नहीं बनता है। अगर छात्र शिकायत करते हैँ उस पर सुनवाई नहीं होती। छात्रों की माने तो प्रधानाध्यापक महीने में दस-पंद्रह दिन ही विद्यालय आते हैं। बीआरसी कार्यालय जाने के नाम पर गायब रहते हैं। विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। विद्यालय के छात्रों को दो वर्ष से पोशाक राशि नहीं मिला है। तीन महीने से छात्र एवं छात्राएं बैंक का चक्कर काट रहे हैं। पूछने पर कहते हैं कि अभी पैसा नहीं आया है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव काजल देवी, ग्रामीण पुरुषोत्तम ¨सह, नवीन कुमार ¨सह, रयाजुदीन सिद्धकी, फेकन ¨सह, रणविजय ¨सह, रघुवंश प्रताप ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, दिनेश ¨सह ने कहा कि प्रधान शिक्षक को विद्यालय व्यवस्था में सुधार लाने को कहा जाता है तो उनके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। केस में फसाने की धमकी दी जाती है। विद्यालय के सचिव काजल देवी ने बताया की प्रधान शिक्षक के द्वारा विद्यालय विकास की राशि एवं बर्तन का पैसा निकाल गबन कर लिया गया है। प्रधान शिक्षक के विरोध में ग्रामीणों ने बीडीओ नवीनगर, बीईओ नबीनगर, डीईओ औरंगाबाद एवं शिक्षा मंत्री को आवेदन देते हुए कारवाई की मांग की है। कहा है कि अगर नहीं हटाया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बीईओ अवध कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल प्रधान शिक्षक से मध्याह्न भोजन का प्रभार लेकर सहायक शिक्षक अमित कुमार को दे दिया गया है। दशहरा के बाद से बीआरसी कार्यालय आने के नाम पर जितना छुट्टी लिया उतना दिन का वेतन काटा जाएगा। शिकायत मामले में सख्त कार्रवाई होगी। उधर प्रधानाध्यापक ने बताया कि मेरे खिलाफ जो आरोप लग रहे हैं वह गलत है। मैं हमेशा समय से विद्यालय जाता हूं।

chat bot
आपका साथी