प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

अंबा के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jul 2017 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jul 2017 03:05 AM (IST)
प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न
प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

औरंगाबाद। अंबा के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार ¨सह ने किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शक्ति केंद्र बनाकर कमिटी गठित कर महासंपर्क अभियान से प्राप्त फार्म को भरकर 20 जुलाई तक मंडल कार्यालय में जमा करना है। कहा कि सभी मोर्चा के कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना है। प्रधानमंत्री द्वारा जन कल्याण के लिए लागू योजनाओं पर चर्चा की गई। गांवों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। पीएम मोदी के सब का साथ सब का विकास की नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रधानमंत्री का संकल्प कि 2022 तक प्रत्येक बेघर को घर देने की घोषणा पर लोगों को अवगत कराया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राम लषण विश्वकर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जगनारायण पांडेय, महामंत्री अखिलेश कुमार ¨सह, जितेंद्र पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, अमरेंद्र कुमार, उमेश ¨सह, व्यास नारायण ¨सह, दीपक गुप्ता, मुकेश पांडेय, शंभूशरण ¨सह, संतोष ¨सह, सत्येंद्र चैहान, सत्येंद्र नारायण ¨सह मौजूद रहे।

मंडल कमिटी का गठन

मंडल कमिटी में पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। परमेश्वर राज बैठा, योगेंद्र ¨सह, सत्येंद्र तिवारी, रामाश्रय ¨सह, शंभू ¨सह, संगीता देवी उपाध्यक्ष बने हैं। अखिलेश कुमार ¨सह एवं जितेंद्र पासवान महामंत्री, रामावतार गुप्ता,वीरेंद्र ¨सह, मीना देवी एवं रंजु देवी मंत्री बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ¨सह, मीडिया प्रभारी विजय कुमार को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी