गैस के लिए उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

शहर के पुरानी जीटी रोड पर गैस के लिए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम किया। कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 11:51 PM (IST)
गैस के लिए उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
गैस के लिए उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद।

शहर के पुरानी जीटी रोड पर गैस के लिए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम किया। गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कहा कि गैस की किल्लत बढ़ गई है परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क जाम किए उपभोक्ता गैस दिलाने की मांग कर रहे थे। सैंकड़ों की संख्या में रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि दो दिनों से सिलेंडर के लिए दौड़ रहे हैं। सबेरा एचपी गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं के बीच गैस वितरण किया गया। रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। एजेंसी के द्वारा बताया गया कि करीब 450 गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। गैस वितरण के दौरान शोर शराबा होता रहा। जिन उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिला वे आक्रोशित होकर सड़क जाम करने लगे। अधिकांश उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर घर लौटे। गैस लेने पहुंची शांति देवी, रेखा कुमारी, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से गैस के लिए बैठे थे पर नहीं मिला। कहा कि पिछले एक सप्ताह से घर में रसोई गैस नहीं है। उपभोक्ताओं ने बताया कि आज का ²श्य मोदी सरकार के पहले जैसी दिखी। पहले भी इसी तरह रसोई गैस के लिए लोग घंटों अपनी सिलेंडर के साथ कतार में खड़ा होकर इंतजार करते थे। गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से आरा स्थित प्लांट से गैस की वाहन नहीं आ रही थी। आज करीब 450 सिलेंडर आया और वितरण किया गया। जैसे ही आगे गैस आएगी वितरण किया जाएगा। किसी तरह नगर थाना पुलिस ने समझाकर जाम हटाया।

chat bot
आपका साथी