गांधी मैदान में जेपी नड्डा की सभा कल

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर पार्टी नेता तैयारी में लगे हैं। शनिवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा रामानुज पांडेय पुरुषोत्तम कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा महामंत्री राजकुमार सिंह ने तैयारी का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
गांधी मैदान में जेपी नड्डा की सभा कल
गांधी मैदान में जेपी नड्डा की सभा कल

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर पार्टी नेता तैयारी में लगे हैं। शनिवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, रामानुज पांडेय, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा, महामंत्री राजकुमार सिंह ने तैयारी का जायजा लिया।

बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। वे 11.30 बजे आएंगे। उनके आगमन को लेकर शहर को सजाया गया है। हर घर पर भाजपा का पताका लहरा रहा है। उनके आगमन से पहले राजग उम्मीदवार रामाधार सिंह के नेतृत्व में शहर में बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गांधी मैदान पहुंचेगा। गांवों से भी ग्रामीणों की भीड़ पहुंचेगी। हर बूथ से 50 से 100 कार्यकर्ता यहां आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की नीति एवं बिहार में बनने वाली राजग सरकार के कार्याें के बारे में बताएंगे। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तैयारी का जायजा प्रभारी ओमप्रकाश भुवन, विस्तारक कमलेशदत पांडेय, मीडिया उज्जवल कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी