देश के लिए शहीद हुए जगतपति

औरंगाबाद। गोह से भाजपा विधायक मनोज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गइ।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 03:07 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 03:07 AM (IST)
देश के लिए शहीद हुए जगतपति

औरंगाबाद। गोह से भाजपा विधायक मनोज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर विधायक मनोज शर्मा ने माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में शामिल ग्रामीण मेरी शान तिरंगा, मेरी जान तिरंगा है, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम की नारा लगा रहे थे। जगतपति एवं डा. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा मलहद गांव पहुंची। स्वतंत्रता सेनानी चंद्रमणी सिंह के परिजनों से मुलाकात कर बुधई गांव पहुंचे एवं स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह के परिवार से मिलकर उपहारा, बंतारा, देवकुंड होते हुए तिरंगा यात्रा हसपुरा के लिए रवाना हो गए। विधायक मनोज ने कहा कि तिरंगा झंडा आजादी का प्रतीक है। हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। यात्रा के माध्यम से हम एक हैं का संदेश दिया जा रहा है। भाजपा द्वारा आजादी के दौरान शहीदों को याद किया गया। भाजपा नेता पुरुषोत्तम कुमार सिंह, गोह मंडल अध्यक्ष सुनिल शर्मा, हसपुरा मंडल के अध्यक्ष अमन कुशवाहा, रामवचन सिंह, हीरा मोती, भोला यादव, मोहन शर्मा, राजीव कुमार विद्यार्थी, दीपक उपाध्याय, धीरज सिंह चौहान, अमरेंद्र कुमार सिंह, रंधीर पासवान, बिट्टू सिंह, राकेश रौशन, रामकुमार वर्मा, वेंकटेश कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी