झूठ का पुलिंदा ढोते हैं सीएम

औरंगाबाद : पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश पासवान ने प्रेस बयान जारी कर कह

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 07:15 PM (IST)
झूठ का पुलिंदा ढोते हैं सीएम

औरंगाबाद : पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश पासवान ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झूठ का पुलिंदा ढोते हैं। उसी के सहारे पर बयानबाजी करते रहते हैं। भ्रष्टाचारी के साथ स्वाभिमान बेंच डाला और अब जनता को दिखाने के लिए स्वाभिमान रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद दोनो लाफटर शो का शोभा बढ़ाएंगे।

वोट के लिए दाना डाल रहे सीएम

औरंगाबाद : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संयुक्त दिनेश पटेल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि चुनाव नजदीक आया तो मुख्यमंत्री को युवा व महिला याद आने लगे। 10 साल तक उन्हें महिलाओं के लिए सोचने के लिए समय नहीं मिला होगा। अब वोट की याद आयी तो चल दिए घोषणा करने।

विदाई घोषणा कर रहे सीएम

औरंगाबाद : भाजपा के जिला प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का अंतिम दिन आ गया है। विदाई के समय जितना घोषणा करना है कर लें। बिहार की जनता ने हटाने का निर्णय ले लिया है।

chat bot
आपका साथी