अंबेडकर के बनाए संविधान पर चल रहा देश

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अनुग्रह नारायण नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान अनुसूचित जाति जनजाति अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा भीमराव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 05:13 PM (IST)
अंबेडकर के बनाए संविधान पर चल रहा देश
अंबेडकर के बनाए संविधान पर चल रहा देश

औरंगाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अनुग्रह नारायण नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान अनुसूचित जाति जनजाति अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर समारोह आयोजित की गई। उद्घाटन चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। डा. ओमप्रकाश ने कहा कि अंबेडकर संविधान के निर्माता हैं। उनके द्वारा बनाए गए संविधान पर पूरा देश चल रहा है। संविधान बनाकर उन्होंने देश को आजाद कराया। कहा कि सच और गलत में फर्क करना सीखे। वे जातिवादी सोच के प्रति घृणा करते थे। वे देश का विकास चाहते थे। कहा कि नसीब से नहीं बल्कि मेहनत से आगे बढ़ना सीखिए। डा. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक है। प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक राजेश्वर पासवान, अध्यक्ष फादर सुमित एवं राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरूण पासवान ने कहा कि आरएसएस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। ये सरकार जाति के नाम पर लोगों में फूट डालने का काम कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस कारण इस देश का संविधान खतरे में है। इसे हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई। शिवपूजन पासवान, सत्येंद्र पासवान, अर्जुन पासवान, सुरेश राम, वर्मानंद पासवान, जीतेंद्र कुमार, अभय पासवान, मधेश्वर पासवान, रामप्रसाद समेत उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी