नबीनगर का नाउर गढ़ पुरातात्विक धरोहर घोषित

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने जिलास्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने नबीनगर के नाउर गढ़ को लेकर राज्य सरकार से प्राप्त पत्र पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:12 PM (IST)
नबीनगर का नाउर गढ़ पुरातात्विक धरोहर घोषित
नबीनगर का नाउर गढ़ पुरातात्विक धरोहर घोषित

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने जिलास्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने नबीनगर के नाउर गढ़ को लेकर राज्य सरकार से प्राप्त पत्र पर चर्चा की। जिला खनन पदाधिकारी को बताया गया कि नाउर गढ़ को पुरातात्विक धरोहर घोषित की गई है। गढ़ को संरक्षित करने एवं गढ़ के आसपास की भूमि में किसी भी तरह का खनन नहीं करने का निर्देश दिया।

डीएम ने गढ़ के पास भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने को कहा। खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा डीएम को बताया कि खनन विभाग द्वारा खनन बंद करवा दिया गया है। वहीं, डीएम ने खनन टास्क फोर्स की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कब्रिस्तान घेराबंदी हेतु क्रियान्वित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करा लिया जाए। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को अपर अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर का कार्यालय कक्ष निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी कार्यालय प्रधान को करेंट एंट्री पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपदा विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की राशि आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने इसपर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नजारत उप समाहर्ता को केंद्रीय स्वतंत्रता सेनानी पेंशनधारी की अद्यतन सूची विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया। नजारत उप समाहर्ता सुजीत कुमार द्वारा बताया गया कि विभाग को केंद्रीय स्वतंत्रता सेनानी की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इस दौरान अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता लोक शिकायत गोविद चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली, जिला भूअर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, डीएम एसएफसी शैलेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी