भक्तों के सैलाब के बीच गणपति की आरती

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : जम्होर गांव में चलने वाले सात दिवसीय गणपति बप्पा मोरिया की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:22 AM (IST)
भक्तों के सैलाब के बीच गणपति की आरती
भक्तों के सैलाब के बीच गणपति की आरती

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : जम्होर गांव में चलने वाले सात दिवसीय गणपति बप्पा मोरिया की पूजा-अर्चना का शुभारंभ गुरुवार को की गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार ¨सह एवं जम्होर पंचायत मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भगवान गणपति की आरती लगाया। आरती के समय श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। सुजीत ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि जम्होर जैसे गांव में इतना भव्य कार्यक्रम होता है। ऐसे भी इस गांव के लोग भगवान की भक्ति में आस्था रखते हैं। भगवान सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जम्होर पंचायत मुखिया ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इसी को लेकर भगवान गणेश की पूजा हर जगह होती है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश भी अपने माता का परिक्रमा करने के कारण ही श्रेष्ठ माने गए। कार्यक्रम में गणपति बप्पा मोरिया के नारों से बाजार गूंज उठा। पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, पूर्व उपमुखिया अजीत ¨सह, समाजसेवी जीतेंद्र कुमार, कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, राहुल कुमार, पुजारी संतोष, पंचायत सेवक अवधेश ¨सह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी