नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:22 PM (IST)
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो वर्ष पहले की गई नोटबंदी की घोषणा को देश के लिए छलावा बताया। कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। देश में चल रहे हजारों कल कारखाना बंद हो गए। पांच लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह, प्रवक्ता रामविलास ¨सह, पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय ¨सह, देवनारायण यादव, डा. अक्षयलाल पासवान, श्यामबली पासवान एवं लल्लू प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि देश की स्थिति बदहाल है। केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था परंतु वे अपना वादा भूल गए। वर्तमान सरकार को हटाने का संकल्प लिया। कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में लोकप्रिय सरकार बनाने की जरूरत है। नोटबंदी से देश को कोई लाभ नहीं हुआ। अर्थव्यवस्था सुधरने के बजाए बिगड़ते चला गया। यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। अनुग्रह स्मारक से निकला प्रदर्शन रमेश चौक पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी से देश को हुए नुकसान पर चर्चा की। कहा कि केंद्र सरकार अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं करती है। विदेशों से कालाधन वापस नहीं आया। यह सरकार कारपोरेट घरानों के लिए नियम कानून बनाती है। रुपये का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। डीजल एवं पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मो. इरफानुल हक, अनिल कुमार ¨सह, धर्मेंद्र पासवान, चुलबुल ¨सह, संतोष कुमार शर्मा, मारूती पांडेय, मनीष कुमार ¨सह, रामपुकार ओझा, नीरज कुमार, हिमांशु पासवान शामिल रहे। चुलबुल ¨सह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुपड़ा साफ हो जाएगा। देश की जनता ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

chat bot
आपका साथी