रक्तदान से परिवार के बीच बनता है भावनात्मक रिश्ता : डीएम

सदर अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गई। उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल के साथ रेडक्रॉस चेयरमैन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 05:21 PM (IST)
रक्तदान से परिवार के बीच बनता है भावनात्मक रिश्ता : डीएम
रक्तदान से परिवार के बीच बनता है भावनात्मक रिश्ता : डीएम

औरंगाबाद। सदर अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गई। उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल के साथ रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम ने 28वां बार रक्तदान किया। डीएम ने कहा कि 21 वर्ष की उम्र में मैं पहली बार पटना में हुई एक दुर्घटना रक्तदान किया था। कहा कि समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए इससे शरीर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। अफवाह फैलाया जाता है कि रक्तदान से कमजोरी एवं अन्य परेशानी होती है परंतु ऐसा कुछ नहीं है। लोग अफवाह से दूर रहें। रक्तदान के माध्यम से एक इंसान दूसरे को मदद करने से कतराता है। रक्तदान से परिवारों के बीच भावनात्मक रिश्ता बनता है। किसी को मदद होती है। एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान किया जा सकता है। 11 से 60 वर्ष के लोग रक्तदान कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा। कहा कि औरंगाबाद के लोग रक्तदान के प्रति सजग हैं। यहां के युवा हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। रेडक्रॉस के चेयरमैन ने रक्तदान किया। कहा कि रेडक्रॉस के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजित की जाती है। संस्था सेवा भावना से कार्य कर रही है। नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, कमरू जमा, मो. शकील अहमद, अध्यक्ष अजीत चंद्रा, कृष्णा कुमार पिटू, अविनाश सिंह चौहान, भुनेश कुमार सिंह, रंजीत सिंह राठौर, डा. अजहर, संजय कुमार, राहुल सौरभ कुमार, टनटन कुमार, मृत्युंजय कुमार ने रक्तदान किया। चेयरमैन सतीश ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान आर्यन महाजन नाट्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष राहुल राज, सचिव रहे बिक्रम कुमार, पार्षद प्रतिनिधि धीरज अजनबी, प्रकाश कुमार, नीरज कुमार शर्मा, चंदन कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह भोला को रेडक्रॉस का सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी