क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर क्वारंटाइन सेंटर पर मुखिया ने बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को सैनिटाइजर तथा मास्क के अलावे अन्य सामग्री का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:44 AM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण
क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर क्वारंटाइन सेंटर पर मुखिया ने बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को सैनिटाइजर तथा मास्क के अलावे अन्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पंचायत के मुखिया रंजीत राजवंशी, समाजसेवी गौतम चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी पैसों से क्वारंटाइन सेंटर चलाया जा रहा है एवं एक माह से सेंटर पर आ रहे प्रवासी मजदूरों को रहने खाने के अलावे अन्य सुविधाएं मुहैया कराया गया है। मुखिया ने बताया कि निस्वार्थ भाव से लोगों के बीच सेवा किया जा रहा है। बताया कि क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को सैनिटाइजर एवं मास्क मुहैया कराया गया। लोगों से अपील करते हुए मुखिया रंजीत राजवंशी ने कहा कि शारीरिक दूरी का पालन हर हाल में करें एवं प्रति दो घंटे के बाद अपने हाथ को साफ सफाई करें तथा जो मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है, उसे निश्चित रूप से प्रयोग करें। इधर समाजसेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के मुखिया तथा स्वयं के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। हम दोनों के सहयोग से क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। किसी तरह की कोई परेशानी लोगों को नहीं होने दिया। बताया कि वर्तमान में सेंटर पर रह रहे लगभग 25 मजदूरों को सारा सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। कोरोना महामारी बीमारी से बचने के लिए सभी से अपील की है।

chat bot
आपका साथी