राष्ट्र ने खो दिया महान सपूत : प्राचार्य

औरंगाबाद। सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 12:10 AM (IST)
राष्ट्र ने खो दिया महान सपूत : प्राचार्य
राष्ट्र ने खो दिया महान सपूत : प्राचार्य

औरंगाबाद। सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। कॉलेज कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए सभी ने भगवान से प्रार्थना की। प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि अटल जी के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। उनके जाने से राष्ट्र ने युगद्रष्टा व महान सपूत खो दिया है। वे युग पुरुष थे। उन्होंने देश के विकास के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। कारगिल युद्ध व पोखरण परीक्षण इसका उदाहरण है। उनकी कृति देशवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। सभी की यादों में हमेशा अटल रहेंगे वाजपेयी। सचिव शक्ति कुमार ¨सह ने कहा कि देश ने तारणहार को खो दिया। वाजपेयी जी ने राजनीति, साहित्य एवं पत्रकारिता जगत में एक छाप छोड़ कर चले गए। सभी के हृदय में निवास करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश में शोकाकुल है। मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि वे भारत राजनीति के इतिहास के सबसे लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने हमेशा राजधर्म के रास्ते पर चलकर अपना जीवन सारा देश के लिए समर्पण कर दिया। उप प्राचार्य डा. एसएम कासिम, डा. इंद्रभुषण शर्मा, बैद्यनाथ दास, डा. संतोष कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, ओमप्रकाश, हिमांशु, आकाश कुमार ¨सह, नरेश ¨सह, अनिल कुमार ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, शशीभुषण कुमार, कौशर सफाद, आलोक कुमार, अनुपम कुमार ¨सह, सुनिल कुमार सिन्हा, रिजवान हसन, राजेश मिश्रा, पप्पु ¨सह, मनीष कुमार ¨सह, नेहा कुमारी, डॉली कुमारी एवं अंशु कुमारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी