वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा देव

देव में अभाविप ने निकाली 100 मीटर तिरंगा यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:10 PM (IST)
वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा देव
वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा देव

वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा देव

संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : आजादी के 75वीं वर्षगांठ को लेकर देव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देव इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। देव किला के समीप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देव बाजार से होते हुए राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर तरफ वंदे मातरम और भारत माता के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भारत माता की जय, वंदे मातरम वीर शहीद अमर रहे के जयघोष से पूरा देव गूंज उठा साथ ही झांकी की भी प्रस्तुति की गई। हाथ में तिरंगा हम हैं आजादी के जश्न में ऐतिहासिक पल को यादगार बना रहे थे। स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह, मुखिया मनोज सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष आशिका कुमारी, जिला संयोजक अभय कुमार, कालेज अध्यक्ष अंकित कुमार, देव नगर मंत्री सचिन सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 75 वीं वर्षगांठ पर 100 मीटर का तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव को तहत निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया गया। देव थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर जुंगी लाल राय, अध्यक्ष आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर सह मंत्री गुलशन सिंह, अंकित सिंह, अमृत कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, नवनीत कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य अंकुर कुमार, सुधांशु कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी