गांव एवं टोलों में लगेगा ट्रांसफार्मर

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 06:36 PM (IST)
गांव एवं टोलों में लगेगा ट्रांसफार्मर

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :

विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं टोलों में ट्रांसफार्मर लगेगा। शुक्रवार को विद्युत विभाग के सीएमडी अमृत प्रत्यय, एमडी पलका साहनी, पावर डिस्ट्रीब्यूशन के एमडी संजय कुमार सिंह से शेष बचे गांव एवं टोलों में ट्रांसफार्मर, पोल एवं तार लगाने के लिए बातचीत हुई। अमृत प्रत्यय ने शेष बचे गांव एवं टोलों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पुन: अनुशंसा पत्र मांगा है। पूर्व में 625 ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अनुशंसा पत्र दिया गया था जिसका सर्वे कार्य तेजी से हो रहा है। कोलकता की कंपनी मेसर्स इएमसी सर्वे का कार्य कर रही है। विधायक ने सर्वे कंपनी के इंचार्ज अभिजीत दत्ता को तेजी से सर्वे करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि गांव एवं टोलों में ट्रांसफार्मर लगने से नीतीश कुमार का सपना पूरा होगा।

chat bot
आपका साथी