नहर में पानी के लिए किसानों का जुलूस

संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : उत्तर कोयल नहर में पानी न होने से किसानों में हाहाकार मचा है। मंगलव

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 07:21 PM (IST)
नहर में पानी के लिए किसानों का जुलूस

संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) :

उत्तर कोयल नहर में पानी न होने से किसानों में हाहाकार मचा है। मंगलवार को नहर संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने मोहम्मदगंज बराज से अंबा होते हुए देव तक बाइक जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राकेश कुमार पप्पू, योगेंद्र सिंह ने कहा कि नहर में पानी नहीं होने से किसानों का पटवन बाधित है। धान की फसल सूख रहा है। जुलूस के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि नहर में पानी क्यों नहीं है। समस्या को केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से कहा जाएगा। पानी के लिए झारखंड के मंत्री अन्नपूर्णा देवी से बात की गई। समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। राकेश ने बताया कि सिंचाई मंत्री विजय कुमार चौधरी के कार्यालय से भी संपर्क किया गया। पूर्व प्रमुख सुरेंद्र चौरसिया, गुप्ता सिंह, रवि सिंह, राजाराम पाल, रत्‍‌नाकर सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामस्वरुप यादव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी