युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

स्थानीय सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Sep 2017 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 08 Sep 2017 09:02 PM (IST)
युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत
युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

अरवल। स्थानीय सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री संतोष आनंद ने कहा कि युवाओं के परिश्रम से ही संगठन मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 11सितंबर को स्वामी विवेकानंद की वर्षगांठ पर दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए जाने वाले संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 17सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सादगी के साथ स्वच्छता अभियान का संचालन करना है। इस दौरान अस्लम बस्तियों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं विशेष रूप से साफ-सूथरा करना है। इतना ही नहीं 25सितंबर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह के समापन पर सभी मंडलों में उनके जीवनी पर चर्चा होगी। इन सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता धर्मेद्र तिवारी, कार्यसमिति सदस्य पीयूष कुमार, ¨पटू शर्मा, अखिलेश कुमार, रंजय चंद्रवंशी, गुड्ड् कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी