वंशी प्रखंड में हुआ वार्ड संघ का गठन

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर वार्ड संघ का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 03:02 AM (IST)
वंशी प्रखंड में हुआ वार्ड संघ का गठन
वंशी प्रखंड में हुआ वार्ड संघ का गठन

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर वार्ड संघ का गठन किया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कलेर प्रखंड के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सोनभद्र पंचायत के वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार गौतम को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा खटांगी के परमानंद ¨सह को उपाध्यक्ष, बेंकटेश शर्मा को सचिव,राम प्रभा को उपसचिव तथा ममता देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक के दौरान कार्यकारिणी की कार्यवाही पुस्तिका पर हस्ताक्षर नहीं करने का निर्णय लिया गया। वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया द्वारा धोखाधड़ी कर कार्यवाही पुस्तिका में हस्ताक्षर करा लिया जाता है। बैठक के दौरान वार्डों में संचालित विकास कार्यों में भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

chat bot
आपका साथी