यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

अरवल। सड़कों पर यातायात का नियम का कहीं भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। विभाग द्वारा जो भी नियम बनाए गए हैं वह सभी कागजों तक ही सीमित रह गया है। नियमों की अनदेखी दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। लगातार घट रही घटनाएं नियम के अनुपालन की संजीदगी की आवश्यकता उत्पन्न कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 10:13 PM (IST)
यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

अरवल। सड़कों पर यातायात का नियम का कहीं भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। विभाग द्वारा जो भी नियम बनाए गए हैं वह सभी कागजों तक ही सीमित रह गया है। नियमों की अनदेखी दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। लगातार घट रही घटनाएं नियम के अनुपालन की संजीदगी की आवश्यकता उत्पन्न कर रहा है। लेकिन इस दिशा में न तो प्रशासन के लोग ही सक्रिय है और ना ही वाहन चालक अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ रहे है। हालात यह है कि प्रशासन की ओर से सड़क पर कही भी संकेत चिन्ह नहीं लगाए गए है जिससे चालकों को सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी मिल पाता है। नए वाहन चालक निर्देश के आभाव में दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इनदिनों सड़क पर आटो की संख्या सड़क पर बढ गई है। कई ऑटो चालक अवैध तरीके से वाहन चला रहे हैं। कई वैसे नाबालिग जिन्हें अभी खेलने कुदने का उम्र था अपने हाथों में ट्रैक्टर की स्टेंय¨रग पकडे़ हुए हैं। अनुभव तथा प्रशिक्षण के अभाव के कारण नाबालिग चालकों द्वारा वेलगाम रफ्तार में वाहन चलाया जा रहा है। जिसके कारण अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन बितता है जब सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की खबर नहीं आती है।

chat bot
आपका साथी