दादा के साथ स्नान करने गया बालक पुनपुन नदी में बहा

अरवल। किजर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार ग्राम में रविवार को अपने दादा के साथ पुनपुन नदी में स्ना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:12 AM (IST)
दादा के साथ स्नान करने गया बालक पुनपुन नदी में बहा
दादा के साथ स्नान करने गया बालक पुनपुन नदी में बहा

अरवल। किजर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार ग्राम में रविवार को अपने दादा के साथ पुनपुन नदी में स्नान करने गया बालक नदी की तेज धार में बह गया। वह पिटू चौधरी का पुत्र अमन कुमार बताया जाता है। वह अपने दादा शकलदीप चौधरी के साथ नदी में स्नान करने चला गया था। हालांकि दादा का कहना है कि उसने देखा कि उसके दादा स्नान करने जा रहे हैं तो पीछे पीछे चला गया। जैसे ही वे स्नान करने के लिए डूबकी लगाए कि पीछे से वह बच्चा भी नदी में उतर गया और तेज धार होने के कारण बह गया। घटना की सूचना मिलते ही, ग्रामीण ने भी वहां पहुंचकर बच्चे को पानी में काफी खोजबीन करने लगे, लेकिन बच्चा का कुछ पता नहीं चला। वही इस घटना की सूचना किजर थाने को दी गई। घटना की सूचना पाकर किजर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वही स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चे की शव को ढूंढने प्रयास किया जा रहा था। समाचार प्रेषण तक शव बरामद नही हो पाया था।

chat bot
आपका साथी