महाप्रबंधक ने किया मच्छरदानी निर्माण केंद्र का निरीक्षण

अरवल। राजकीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के महाप्रबंधक आर भरत कुमार ने गुरुवार को नव जागरण सेवा संस्थान द्वारा संचालित मच्छरदानी निर्माण केंद्र वैदराबाद का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 12:10 AM (IST)
महाप्रबंधक ने किया मच्छरदानी निर्माण केंद्र का निरीक्षण
महाप्रबंधक ने किया मच्छरदानी निर्माण केंद्र का निरीक्षण

अरवल। राजकीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के महाप्रबंधक आर भरत कुमार ने गुरुवार को नव जागरण सेवा संस्थान द्वारा संचालित मच्छरदानी निर्माण केंद्र वैदराबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान जीविका की महिलाओं से मच्छरदानी के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। महिलाओं ने कहा कि वे लोग मच्छरदानी का निर्माण कर प्रत्येक महिलाएं चार हजार से लेकर पांच हजार रूपए तक कमा ले रही हैं। महाप्रबंधक ने नव जागरण सेवा संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नाबार्ड द्वारा इस प्रकार के अन्य कार्य भी इस जिले में कराए जाएंगे। इसके माध्यम से जीविका के महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम कुमार रीतेश, एलडीएम प्रभाष चंद्रा, आरसेटी के निदेशक किसलय कुमार, राधिका देवी तथा राजेश कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी